सलमान खान ने बुक की साल 2021 की ईद, अपनी नई फिल्म का किया ऐलान

शुक्रवार, 10 जनवरी 2020 (14:33 IST)
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की फिल्मों का इंतजार उनके फैंस को बेसब्री से रहता है। सलमान की हालिया रिलीज फिल्म 'दबंग 3' बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही हैं। इस फिल्म के बाद सलमान ने इस साल ईद पर आने वाली अपनी फिल्म 'राधे : योर मोस्ट वॉन्टेड भाई' की शूटिंग शुरू कर दी है।

 
अब सलमान खान ने साल 2021 की ईद भी अपने नाम पर बुक करते हुए एक और फिल्म का ऐलान कर दिया है। ट्विटर के जरिए अपनी नई फिल्म का ऐलान करते हुए सलमान खान ने बताया कि उन्होंने ईद 2021 की तैयारी कर ली है। 
 
सलमान खान की इस फिल्म का नाम 'कभी ईद कभी दिवाली' है। फिल्म का निर्देशन फरहाद सामजी कर रहे हैं और साजिद नाडियाडवाल इसकी कहानी को लिखेंगे और फिल्म प्रोड्यूस करेंगे।

बॉलीवुड2019 के सर्वेक्षण में भाग लेने के लिए क्लिक करें
 
हालांकि सलमान खान ने फिल्म के स्टार कास्ट के बारे में नहीं बताया है। उम्मीद है कि वो जल्द ही इसकी भी घोषणा करेंगे। सलमान खान ने जैसे ही ये ट्वीट किया फैंस जमकर इस फिल्म को लेकर कमेंट करने लगे हैं।
 
बता दें कि साल 2020 की ईद के मौके पर रिलीज होने वाली सलमान खान कि फिल्म राधे : योर मोस्ट वॉन्टेड भाई में उनके साथ दिशा पाटनी नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्देशन प्रभु देवा कर रहे हैं।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी