'किसी का भाई किसी की जान' का पहला गाना 'नइयो लगदा' रिलीज, दिखी सलमान खान और पूजा हेगड़े की रोमांटिक केमिस्ट्री

WD Entertainment Desk

सोमवार, 13 फ़रवरी 2023 (14:56 IST)
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म से सलमान खान का फर्स्ट लुक काफी पहले सामने आ चुका है। वहीं अब फिल्म का पहला गाना 'नइयो लगदा' रिलीज हो गया है। 

 
सलमान खान ने 'बिग बॉस 16' के ग्रैंड फिनाले के दौरान 'किसी का भाई किसी की जान' का पहला गाना लॉन्च किया। इस रोमांटिक गाने में सलमान खान एक्ट्रेस पूजा हेगड़े संग रोमांस करते नजर आ रहे हैं। फैंस दोनों की जोड़ी को काफी पसंद कर रहे हैं। 
 
सलमान खान के इस गाने को हिमेश रेशमिया ने कंपोज किया हैं। गाने के लीरिक्स शब्बीर अहमद और कमाल खान के हैं और पलक मुच्छल ने गाने को अपनी जादुई आवाज दी हैं।
 
सलमा खान द्वारा निर्मित, सलमान खान फिल्म्स प्रोडक्शन किसी का भाई किसी की जान फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित हैं। फिल्म में सलमान खान, वेंकटेश दग्गुबाती, पूजा हेगड़े, जगपति बाबू, भूमिका चावला, विजेंदर सिंह, अभिमन्यु सिंह, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, जस्सी गिल, शहनाज गिल, पलक तिवारी और विनाली भटनागर हैं। ये फिल्म 21 अप्रैल 2023 को रिलीज होने वाली है। 
Edited By : Ankit Piplodiya

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी