सलमान खान को आज मिला दूसरा चैलेंज, किक 2 के सामने रिलीज होगी तख्त

शनिवार, 1 फ़रवरी 2020 (17:16 IST)
क्या सलमान खान का स्टार पॉवर कम हो रहा है? क्या उनकी फिल्मों का लगातार कमजोर प्रदर्शन इसका कारण है? क्या अब सलमान की फिल्म के सामने अपनी फिल्म रिलीज करने से निर्माता घबराते नहीं हैं? 
 
ये वो सवाल है जो सलमान खुद से ही पूछ रहे होंगे क्योंकि पांच घंटे के भीतर उनको दूसरा चैलेंज मिल गया है। ईद पर सलमान की फिल्म के सामने फास्ट एंड फ्यूरियस 9 को रिलीज करने की चर्चा ठंडी पड़ी नहीं थी कि अब क्रिसमस 2021 पर दूसरा चैलेंज खड़ा हो गया है। 
 
क्रिसमस 2021 पर सलमान की किक 2 रिलीज होने वाली है और अब इस फिल्म के सामने करण जौहर ने अपनी फिल्म 'तख्त' को रिलीज करने की घोषणा कर दी है। यह फिल्म 24 दिसम्बर 2021 को रिलीज होगी। 
 
तख्त एक मल्टीस्टारर फिल्म है। इसमें रणवीर सिंह, करीना कपूर खान, आलिया भट्ट, विक्की कौशल, भूमि पेडणेकर, जाह्नवी कपूर और अनिल कपूर जैसे स्टार्स हैं। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी