सलमान खान ने दिखाया मिस्ट्री गर्ल का चेहरा, बोले- जीन में है प्यार और केयर...

WD Entertainment Desk

सोमवार, 9 अक्टूबर 2023 (14:46 IST)
Salman Khan Mystery Girl: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'टाइगर 3' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में सलमान एक बार फिर कैटरीना कैफ संग एक्शन करते नजर आने वाले हैं। इसी बीच सलमान खान ने एक मिस्ट्री गर्ल के साथ तस्वीर शेयर करके फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी थी।
 
इस तस्वीर में सलमान एक लड़की के साथ नजर आ रहे थे। हालांकि तस्वीर में लड़की की सिर्फ पीठ दिखाई दे रही थी। तस्वीर में सलमान ने लड़की के कंधे पर रखा हुआ था। और उनके कपड़ों पर एक नंबर लिखा 27/12 है। सलमान खान ने ये तस्वीर शेयर करते हुए लिखा था, 'मैं हमेशा आपकी पीठ थपथपाऊंगा।'
 
 
इस तस्वीर के सामने आने के बाद फैंस अलग-अलग तरह के कयास लगा रहे थे। लेकिन अब सलमान खान ने इस मिस्ट्री गर्ल का चेहरा रिवील कर दिया है। तस्वीर में भाईजान के साथ नजर आ रहीं लड़की उनकी भांगी अलीजेह अग्निहोत्री हैं। 
 
सलमान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वह अपनी भांजी अलीजेह के साथ नजर आ रहे हैं। तस्वीरों में सलमान और अलीजेह सेम कलर की ड्रेस पहने दिख रहे हैं। 
 
 
पहली तस्वीर में अलीजेह अपने मामा को पीछे से हद करती नजर आ रही हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में अलीजेह सलमान को देखकर स्माइल करती दिख रही हैं। 
 
इन तस्वीर को शेयर करते हुए सलमान खान ने लिखा, 'जीन में है प्यार और केयर। हम वैसे ही हैं, जैसे हम हैं। महिलाओं के बिल्कुल नए कलेक्शन में अलीजेह अग्निहोत्री।'
 
इस तरह सलमान खान ने खुलासा किया है कि अलीजेह अब उनके क्लोदिंग ब्रांड 'बीइंग ह्यूमन' के वुमन कलेक्शन का चेहरा बन गई हैं।
 
बता दें कि अलीजेह अग्निहोत्री फिल्म 'फर्रे' से बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं। सलमान खान ने अपनी भांजी की इस फिल्म का टीजर शेयर किया था। यह फिल्म 24 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
Edited By : Ankit Piplodiya

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी