'मेरा पिया घर आया 2.0' गाना हुआ रिलीज, सनी लियोनी ने दिया माधुरी दीक्षित को ट्रिब्यूट

WD Entertainment Desk

सोमवार, 9 अक्टूबर 2023 (11:55 IST)
Sunny leone nws song: बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी का नया गाना 'मेरा पिया घर आया 2.0' रिलीज हो गया है। इस गाने के जरिए सनी ने 'धक धक गर्ल' माधुरी दीक्षित को ट्रिब्युट दिया है। यह गाना साल 1995 में आई माधुरी दीक्षित की फिल्म 'याराना' का रीमेक वर्जन है।
 
'मेरा पिया घर आया 2.0' नीति मोहन द्वारा गाया गया है। इस गाने को एंबी और अनु मलिक ने म्यूजिक दिया है। गाने में सनी लियोनी जबरदस्त अंदाज में डांस करती नजर आ रही हैं। 
 
गाने में सनी लियोनी के डांस मूव्स फैंस को काफी पसंद आ रहे हैं। गाने का वीडियो शेयर करते हुए सनी लियोनी ने कैप्शन में लिखा, 'जब धड़कन कम हो जाती है, तो लय रुकती नहीं है'।
 
सनी लियोनी के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही अनुराग कश्यप की फिल्म 'कैनेडी' में नजर आने वाली हैं। यह फिल्म कई फिल्म फेस्टिवल में सहराना प्राप्त कर चुकी हैं। इसके अलावा सनी के पास साउथ के कई प्रोजेक्ट भी है। 
Edited By : Ankit Piplodiya

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी