सलमान खान को बर्थडे विश करने पहुंचीं पहली गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी (वीडियो)

Webdunia
मंगलवार, 27 दिसंबर 2022 (14:11 IST)
सलमान खान धूमधाम से अपना बर्थडे 27 दिसम्बर को मना रहे हैं। रात से ही जश्न शुरू हो गया और मेहमानों के आने का सिलसिला भी। किंग खान शाहरुख भी रात में ही सलमान के घर पहुंच गए और दोनों बार-बार गले मिले। 
 
संगीता बिजलानी को भी देखा गया। संगीता और सलमान गले मिले। इसके बाद संगीता का माथा सलमान ने चूमा। संगीता को सलमान की पहली गर्लफ्रेंड कहा जाता है। 
 
 
सलमान से ब्रेकअप होने के कई वर्ष बाद संगीता ने पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद अजहरूद्दीन से शादी की। वर्षों बाद वे दोनों भी अलग हो गए। लेकिन संगीता की सलमान से दोस्ती जारी रही। 
 
संगीता को अक्सर सलमान के घर देखा जाता है। सलमान के घर होने वाली हर पार्टी में वे आमंत्रित रहती हैं। इस वीडियो में भी नजर आ रहा है कि दोनों के बीच कितनी गहरी दोस्ती है। 

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख