हीरामंडी की आलमजेब बनीं मां, भंसाली की भांजी शर्मिन सहगल ने दिया बेटे को जन्म

WD Entertainment Desk

सोमवार, 2 जून 2025 (15:04 IST)
संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज 'हीरामंडी : द डायमंड बाजार' में आलमजेब का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस शर्मिन सहगल के घर किलकारियां गूंज गई है। एक्ट्रेस ने बेटे को जन्म दिया है। शर्मिन संजय लीला भंसाली की भांजी हैं। 
 
शर्मिन सहगल नवंबर 2023 में बिजनेसमैन अमन मेहता संग शादी के बंधन में बंधी थीं। अब शादी के डेढ़ साल बाद कपल ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है। शर्मिन ने 28 मई, 2025 को बेटे को जन्म दिया है। हालांकि कपल ने अभी तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की है। 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Varinder Chawla (@varindertchawla)

शर्मिन के पति अमन मेहता टोरेंट ग्रुप की सहायक कंपनी टोरेंट फार्मास्यूटिकल्स में एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के तौर पर काम करते हैं। दोनों की शादी परिवार के करीबी लोग के बीच हुई थी। शादी के बाद एक्ट्रेस गुजरात के अहमदाबाद चली गई थीं। अप्रैल में शर्मिन के प्रेग्नेंट होनी की खबरें सामने आई थी। 
 
शर्मिन सहगल ने एक्ट्रेस बनने से पहले दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह स्टारर 'बाजीराव मस्तानी' में असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में भी काम किया था। उन्होंने 2019 में फिल्म 'मलाल' से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। शर्मिन को असली पहचान अपने मामा की वेब सीरीज 'हीरामंडी' से मिली है। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी