गमगीन माहौल के कारण होली की पार्टी रद्द

24 फरवरी की रात जब से श्रीदेवी का निधन हुआ है तभी से बॉलीवुड सदमे में हैं। असमय हुई मौत की वजह से सभी लोग शोक में डूबे हैं। 
 
खबर सुनते ही बॉलीवुड सेलिब्रिटीज अपना काम छोड़, अनिल कपूर के घर सांत्वना देने पहुंच गए। सोमवार (26 फरवरी) को शबाना आज़मी ने ट्विटर पर कहा कि हमने 2 मार्च को होने वाली हमारी होली पार्टी श्रीदेवी के निधन की वजह से कैंसल कर दी है। 
 
शबाना ने बताया कि श्रीदेवी के अचानक निधन हो जाने के कारण उन्हें सम्मान देने के रूप में शबाना आज़मी और जावेद अख्तर ने यह फैसला लिया है। 
 
शबाना आज़मी और जावेद अख्तर के जैसे कई सेलीब्रिटीज़ ने भी श्रीदेवी के गम में अपनी शूटिंग शेड्यूल बदल दिए। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी