बॉलीवुड में शाहरुख खान के 30 साल पूरे, फिल्म 'दीवाना' से किया था डेब्यू

शनिवार, 25 जून 2022 (11:22 IST)
शाहरुख खान ने अपनी दमदार एक्टिंग से फिल्म इंडस्ट्री में एक अलग पहचान बनाई है। किंग खान ने अपना एक्टिंग करियर छोटे पर्दे से शुरू किया था। वहीं साल 1992 में फिल्म 'दीवाना' से शाहरुख ने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था। उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में 30 साल पूरे हो चुके हैं। 

 
शाहरुख खान की पहली फिल्म 25 जून 1992 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म से ही उन्होंने सुपरस्टार का तमगा अपने नाम कर लिया था। इस फिल्म के लिए शाहरुख को बेस्ट मेल डेब्यू फिल्मफेयर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ ऋषि कपूर और दिव्या भारती नजर आए थे।
 
इसी फिल्म से ही शाहरुख को एक रोमांटिक हीरो का दर्जा भी मिल गया था। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बंपर हिट साबित हुई थी। 50 हफ्तों तक यह फिल्म थियेटर्स पर लगी रही। उस साल इस फिल्म को 5 फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिले।
 
वर्क फ्रंट की बाद करे तो शाहरुख खान जल्द ही फिल्म 'पठान' से बड़े पर्दे पर कमबैक करने जा रहे हैं। उनके पास जवान और डंकी जैसी फिल्में भी है। इसके अलावा वह ब्रह्मास्त्र, रॉकेट्री : द नांबी इफेक्ट और टाइगर 3 में कैमियो करते नजर आएंगे।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी