'पठान' की रिलीज से पहले माता वैष्णो देवी का आशीर्वाद लेने पहुंचे शाहरुख खान

WD Entertainment Desk

सोमवार, 12 दिसंबर 2022 (11:35 IST)
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान जल्द ही फिल्म 'पठान' से बड़े पर्दे पर कमबैक करने वाले हैं। फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं चार साल बाद पर्दे पर वापसी करने से पहले शाहरुख भगवान की शरण में जा रहे हैं। 

 
शाहरुख खान बीते दिनों उमराह करने के लिए मक्का गए थे। अब किंग खान माता वैष्णो देवी के दर्शन करने पहुंचे। शाहरुख रविवार देर रात कटरा में माता वैष्णो देवी के मंदिर पहुंचे। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह ब्लैक आउटफिट में दिख रहे है।
 
शाहरुख खान अपने कुछ साथियों के साथ मंदिर पहुंचे थे। उन्होंने वहां पूजा अर्चना की। शाहरुख ने अपना चेहरा मास्क से कवर किया हुआ था, ताकि लोगों की पहचान में न आएं। 
 
बता दें कि शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' 25 जनवरी को रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है। फिल्म में शाहरुख के साथ दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम अहम किरदार में नजर आएंगे।
Edited By : Ankit Piplodiya

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी