शाहरूख ने शेयर किया फिल्म जवान का पोस्टर, घायल और पट्टी बांधे हुए लुक में आए नजर

Webdunia
रविवार, 5 जून 2022 (12:15 IST)
मुंबई। बॉलीवुड के किंग खान शाहरूख खान ने अपनी आने वाली फिल्म जवान का पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर किया है। फिल्म के पोस्टर में शाहरुख घायल और पट्टी बांधे हुए लुक में पोज देते नजर आ रहे हैं। 
 
शाहरूख खान दक्षिण भारतीय फिल्मकार एटली के साथ फिल्म जवान में काम करने जा रहे हैं। हाल ही में शाहरुख खान ने फिल्म जवान का टीजर सोशल मीडिया में शेयर किया था। टीजर के बाद शाहरूख ने फिल्म जवान का पोस्टर रिलीज किया है।
 
शाहरुख ने सोशल मीडिया पर अलग-अलग भाषाओं में फिल्म का पोस्टर जारी किया हैं। पोस्टर में उनका इंटेंस एक्सप्रेशन और भी दमदार लग रहा है।
 
 

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख