शिल्पा शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर पूरे किए 30 मिलियन फॉलोअर्स, एक्ट्रेस ने फैंस का जताया आभार

WD Entertainment Desk
रविवार, 23 जुलाई 2023 (14:22 IST)
shilpa shetty completes 30 million followers: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने अपनी बेहतरीन अदाकारी से इंडस्ट्री में एक अलग पहचान बनाई हैं। शिल्पा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह फैंस के साथ अक्सर फिटनेस वीडियो और डेली रूटीन की जानकारी साझा करती रहती हैं। सोशल मीडिया पर शिल्पा शेट्टी की तगड़ी फैन फॉलोइंग है।
 
अब शिल्पा शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर 30 मिलियन फॉलोअर्स पूरे कर लिए। इंस्टा पर यह आकंडा हासिल करने पर शिल्पा फूली नहीं समा रही हैं। एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर करके फैंस का आभार जताया है। 
 
शिल्पा शेट्टी ने एक वीडियो शेयर किया और लिखा, इस यात्रा को इतना यादगार बनाने के लिए, मेरी सबसे प्यारी इंस्टाफैमिली, आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। मैं चाहती हूं कि मेरे 30 मिलियन-मजबूत #इंस्टाफैम में से प्रत्येक को पता चले कि आप खास हैं... मेरा दिल कृतज्ञता से भरा हुआ है। आप सभी को प्यार।'
 
शिल्पा शेट्टी के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही रोहित शेट्टी की वेब सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' से ओटीटी डेब्यू करने जा रही हैं। इस फिल्म में पुलिस ऑफिसर के किरदार में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा शिल्पा शेट्टी कन्नड़ फिल्म 'केडी' का भी हिस्सा होंगी। 
Edited By : Ankit Piplodiya

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख