शिल्पा शेट्टी का डरावना लुक देखकर आप भी जाएंगे डर, देखिए वीडियो

सोमवार, 1 नवंबर 2021 (16:46 IST)
दुनियाभर में इस समय हैलोवीन की धूम मची हुई है। बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी हैलोवीन का खुमार देखने को मिल रहा है। कई सेलेब्स भूतिया लुक में अपनी डरावनी तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर कर रहे हैं।

 
बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने भी अपना डरावना हैलोवीन लुक फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर किया है। एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्हें पहचनना मुश्किल है। वीडियो में शिल्पा कई डरावने पोज देते नजर आ रही हैं। उन्होंने बेहद डरावना मेकअप किया है।
 
इस वीडियो के साथ शिल्पा ने लिखा, 'हैप्पी हैलोवीन।' शिल्पा का यह डरावना लुक देखकर कई फैंस की सांसे रूक गई है। फैंस वीडियो पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। 
 
बता दें कि शिल्पा शेट्टी का परिवार बीते दिनों काफी मुश्किल वक्त से गुजर रहा था। एक्ट्रेस के पति राज कुंद्रा को अश्लील फिल्में बनाने और उन्हें एक पर अपलोड करने के आरोप में लंबे समय तक जेल में रहना पड़ा था। वहीं शिल्पा शेट्टी पर भी ठगी का आरोप लगा था।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी