लीडिंग बिजनेस मैगजीन के कवर पर छाईं श्रद्धा कपूर

शनिवार, 17 सितम्बर 2022 (12:53 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने अपने एक दशक लंबे करियर में कई प्रतिभाओं को खुद में संजोया है और हमेशा हर उस रास्ते में सफल रही हैं, जिस पर उन्होंने अपना रास्ता बनाया है। अब उद्योग में सबसे प्रतिभाशाली अभिनेत्री, डांसर और गायिका में से एक बनने के बाद, श्रद्धा लीडिंग बिज़नेस मैगजीन में अपना स्थान बनाया है। 

 
श्रद्धा कपूर ने हमेशा अपनी मेहनती भावना, दृढ़निश्चयी रवैये और निरंतरता से हर सफलता अपने नाम की है। एंटरप्रेन्योर मैगज़ीन के सोशल मीडिया हैंडल ने इस बिजनेस मैगज़ीन की कवर गर्ल के रूप में श्रद्धा कपूर की एक तस्वीर पोस्ट की है। उन्होंने श्रद्धा को 'सुपर इन्वेस्टर एक्ट्रेस' के रूप में संदर्भित किया है। 
 
श्रद्धा कपूर की तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, हमारे नए कवर पर एक 'नई लड़की' है! इस सितंबर में हमारे स्पेशल #Tomorrowlnc इशू में, @shraddhakapoor ने स्टार्टअप्स और स्टारडम #BuildingtheNext पर यह सब साझा किया है।
 
हाल ही में, श्रद्धा कपूर ने एक किताब लिखने में अपनी रुचि के बारे में बात की, जिससे पता चलता है कि वह एक कलाकार के रूप में कितनी बहुमुखी हैं, और उनकी अंदर की जिज्ञासा उन्हें जीवन में नई चीजें हासिल करने की अनुमति देता है। इस बीच, कपूर हाल में 74.6 मिलियन की एक शानदार फॉलोइंग का आनंद ले रही हैं। 
 
वर्क फ्रंट की बात करें तो श्रद्धा कपूर, आखिरी बार टाइगर श्रॉफ के साथ बागी 3 में नजर आई थीं। वह जल्द ही रणबीर कपूर के साथ लव रंजन की अनटाइटल्ड रोमांटिक कॉमेडी-ड्रामा में दिखाई देंगी।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी