सोनाक्षी सिन्हा ने की सगाई, तस्वीरें शेयर कर फैंस को दी खुशखबरी

Webdunia
सोमवार, 9 मई 2022 (12:18 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। बीते कई दिनों से खबर आ रही थी कि वह एक्टर जहीर इकबाल को डेट कर रही हैं। वहीं अब सोनाक्षी के फैंस के लिए एक गुड न्यूज सामने आई है। सोनाक्षी सिन्हा ने सगाई कर ली है।

 
सोनाक्षी सिन्हा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ तस्वीरें शेयर की है, जिसमें वह अपनी सगाई की अंगूठी फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही हैं। हालांकि सोनाक्षी इस बात का खुलासा नहीं किया है कि उन्होंने किसके साथ सगाई की है। उन्होंने अपने पार्टनर का चेहरा तस्वीरों में रिवील नहीं किया है।
 
तस्वीरों में सोनाक्षी अपने मंगेतर का हाथ थामे दिख रही हैं। वहीं एक अन्य तस्वीर में वह अपने पार्टनर के कंधे पर हाथ रखकर पोज देती नजर आ रही हैं। 
 
इन तस्वीरों को शेयर करते हुए सोनाक्षी ने कैप्शन में लिखा, 'मेरे लिए ये बड़ा दिन है। मेरे सबसे बड़े सपनों में से एक सपना सच होने जा रहा है और इसे आपके साथ शेयर करने का मैं इतजार नहीं कर सकती हूं।' सोनाक्षी सिन्हा की इस पोस्ट पर फैंस जमकर कमेंट कर उन्हें बधाई दे रहे हैं। 
 
बता दें कि सोनाक्षी सिन्हा ने सलमान खान के साथ फिल्म 'दबंग' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फिल्म की सफलता के बाद सोनाक्षी रातोंरात स्टार बन गई थीं।

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख