बिकिनी पहनी सोनम कपूर हुई ट्रोलिंग की शिकार

लगता है ट्रोलिंग आजकल काफी प्रचलन में है। जहां देखो, जिसे देखो सोशल मीडिया पर हर कोई ट्रोलिंग कर रहा है। हाल ही में सोनम कपूर भी इसका शिकार हुई हैं। 
 
सोनम कपूर, करीना कपूर और स्वरा भास्कर इन दिनों अपनी अगली फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' की शूटिंग कर रही हैं। आए दिन इन तीनों की फिल्म में शानदार बॉंडिंग सोशल मीडिया के जरिए पता चल ही जाती है। एक शूट के लिए वे सभी थाईलैंड के फुकेट पहुंचीं। 
 
वहां उनके रिजॉर्ट के स्विमिंग पूल के साइड पर सोनम और स्वरा मस्ती करती नज़र आईं। स्वरा ने अपना और सोनम का फोटो तथा वीडियो शूट कर इंस्टाग्राम पर शेयर किया। स्वरा ने वीडियो के कैप्शन में लिखा कि वह सभी लंबी फ्लाइट के बाद वहां पहुंचे हैं और रिलैक्स कर रहे हैं। 


 
सोनम ने ब्लैक बिकिनी पहनी है और वे काफी खूबसूरत लग रही हैं। लेकिन ट्रोलर्स को तो मौका मिल गया। उन्होंने कई गंदे कमेंट कर डाले। उन्हें 'फ्लैट' तक लिख दिया। कई लोगों ने इसे लेकर कमेंट्स में ही काफी बहस भी कर ली। 
 
सोनम कपूर हमेशा अपने फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं। उनके कॉन्फिडेंस जताता है कि उन्हें इस तरह के ट्रोलर्स से कोई फर्क नहीं पड़ता। वीरे दी वेडिंग सोनम की बहन रिया कपूर ही प्रोड्युस कर रही हैं। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी