साउथ के निर्देशक एटली कुमार के घर गूंजी किलकारी, पत्नी प्रिया ने बेटे को दिया जन्म

WD Entertainment Desk

बुधवार, 1 फ़रवरी 2023 (11:56 IST)
साउथ इंडस्ट्री के मशहूर फिल्म निर्माता और निर्देशक अरुण कुमार उर्फ 'एटली' के घर शादी के 8 साल बाद किलकारियां गूंज गई है। एटली की पत्नी प्रिया मोहन ने बेटे को जन्म दिया है। एटली ने यह खुशखबरी अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए फैंस को दी है। 

 
एटली और कृष्णा प्रिया ने जॉइंट पोस्ट में अपने बच्चे के आगमन की घोषणा की। पहली तस्वीर में दोनों एक-दूसरे का हाथ थामे बिस्तर पर लेटे नजर आ रहे हैं। उनके हाथ में बेबी के शूज भी दिखा रहे हैं। दूसरी तस्वीर में एटली और उनकी पत्नी बेबी बंप के साथ नजर आ रही हैं। 
 
इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'वे सही थे। इस तरह की दुनिया में कोई भावना नहीं है। जैसी बेटे के जन्म पर है। पैरेंटहुड का एक नया रोमांच आज शुरू होता है! आभारी। खुश। धन्य।'
 
एटली कुमार और प्रिया मोहन ने साल 2014 में शादी रचाई थी। एटली तमिल फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर निर्देशक हैं। अब तक वह कई सुपरहिट फिल्में बना चुके हैं। उनकी अगली फिल्म 'जवान' इसी साल सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है, जिसमें बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान नजर आएंगे। 
Edited By : Ankit Piplodiya

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी