सनी लियोन पर डॉक्यूमेंट्री

सनी लियोन इतना बड़ा नाम हो गई हैं कि उन पर एक डॉक्यूमेंट्री बनाई गई है। इस वृत्तचित्र में सनी की जर्नी दिखाई गई है। एक पोर्न स्टार भारत में आकर हिंदी फिल्म इंडस्ट्री पर छा जाती है। भारतीयों की सोच परंपरागत और दकियानुसी मानी जाती है, लेकिन सनी लियोन को उन्होंने स्वीकार लिया। इस वृत्तचित्र में इन बातों का समावेश किया गया है। 
इस डॉक्यूमेंट्री को दिलीप मेहता ने बनाया है जो दीपा मेहता के भाई हैं। इस डॉक्यूमेंट्री को बनने में एक वर्ष लगा। सनी के साथ दिलीप हर जगह गए। सनी को डांस की रिहर्सल करते, मेकअप करते, प्रशंसकों से मिलते भी इस डॉक्यूमेंट्री में दिखाया गया है। फिलहाल नाम तय नहीं हुआ है। दिलीप का मानना है कि सनी के फैंस इसे पसंद करेंगे। 

वेबदुनिया पर पढ़ें