काम में मदद न करने पर सनी लियोनी ने पति डेनियल को सिखाया सबक, मजेदार वीडियो वायरल

Webdunia
सोमवार, 10 अगस्त 2020 (15:43 IST)
बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी इन दिनों अपने पति डेनियल वेबर और बच्चों के साथ लॉस एंजिल्स क्वालिटी समय बिता रही हैं। सनी भले भारत से अभी बहुत दूर हैं, लेकिन अपने फैंस के लिए वह सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। हाल ही में सनी ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह अपने पति डेनियल वेबर के साथ प्रैंक करती नजर आ रही हैं।

 
सनी वीडियो में कह रही हैं, जब वह शाम की पार्टी की तैयारी कर रही थी तो डेनियल ने उनकी बिलकुल मदद नहीं की और वह पूरा दिन धूप सेंकने में बिता रहे हैं। पति की इस हरकत से नाराज सनी उन्हें सबक सिखाती नजर आईं उन्होंने अपनी दोस्त के साथ मिलकर प्रैंक किया।
 
वीडियो में दिख रहा है कि डेनियल गहरी नींद में सो रहे होते हैं कि तभी सनी एक पानी से भरा गुब्बारा उनके पास रखकर फोड़ देती हैं जिससे उनके पति अचानक नींद से उठ जाते हैं। वीडियो काफी मजेदार है और फैंस को भी दोनों के बीच की ये क्यूट केमिस्ट्री पसंद आ रही है। 
 
इस वीडियो को शेयर करते हुए सनी ने लिखा, अब मैं क्या कहूं? डेनियल के साथ प्रैंक करना बहुत आसान है। वह मेरी मदद भी करते हैं इसलिए वह ऐसे सो रहे थे। डेनियल बहुत अच्छे पति हैं। 
 

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख