मुंबई की बारिश में हुआ सनी लियोनी का भारी नुकसान, बह गई तीन लग्जरी कारें

WD Entertainment Desk

गुरुवार, 10 अगस्त 2023 (14:25 IST)
Sunny Leone lost 3 cars to Mumbai rains: बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। सनी इन दिनों मुंबई की बारिश में हुए अपने भारी नुकसान को लेकर चर्चा में आ गई हैं। सनी लियोनी ने बताया कि कैसे मुंबई की बारिश ने उन्हें करोड़ों का चूना लगा दिया था।
 
हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू के दौरान सनी लियोनी ने खुलासा किया कि जब वह पहली बर काम के लिए मुंबई शहर आईं, तो यह देखकर हैरान रह गई कि यहां कितनी बारिश हो रही है। उन्होंने समुद्र किनारे एक बंगला लिया था। बारिश की नमी के कारण उनके घर का काफी सामान खराब हो गया।
 
सनी लियोनी ने बताया कि उन्हें अभी भी बारिश पसंद है, केवल जब वह घर के अंदर होती हैं। एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि बारिश के कारण उनकी तीन कारें खराब हो गई थी। दो कार एक ही दिन में बाढ़ में बह गई और उनमें से एक 8 सीटर मर्सिडीज थी। 
 
एक्ट्रेस ने बताया कि दो गाड़ियों के नुकसान के बाद अगली बारिश में उनकी एक लग्जरी कार और बरसात के पानी के साथ बह गई। सनी ने कहा कि बारिश के पानी में कारें खो देने के बाद वो बुरी तरह रो पड़ी क्योंकि जब आप भारत में एस्पोर्ट कारें खरीदते हैं तो उस पर भारी टैक्स चुकाना पड़ता है।
 
सनी ने कहा कि हालांकि अब वह मुंबई के मौसम के समझ चुकी हैं। उन्हें अंदाजा हो गया है कि यहां किस तरह की गाड़ियां सुरक्षित हैं। उन्होंने अब एक मेड इन इंडिया ट्रक भी खरीदा है जिसे खासतौर पर बारिश से बचाव के लिए बनाया गया है। 
Edited By : Ankit Piplodiya

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी