2020 के मोस्ट डिजायरेबल मैन बने सुशांत सिंह राजपूत

शनिवार, 5 जून 2021 (17:47 IST)
द टाइम्स की 50 मोस्ट डिजायरेबल मैन 2020 की लिस्ट जारी कर दी गई है। इस लिस्ट में अलग-अलग फील्ड के 40 साल से कम सबसे हैंडसम और चार्मिंग व्यक्तियों का चुनाव किया जाता है। 2020 की लिस्ट में दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत का नाम टॉप पर है।
 
ऑनलाइन वोट्स और इंटरनल जूरी के फैसलों के आधार पर जारी की गई इस लिस्ट में सुशांत सिंह राजपूत का नाम सबसे उपर है। सुशांत का पिछले साल 14 जून को निधन हो गया था। सुशांत एक होनहार कलाकार के साथ ही एक दार्शनिक भी थे। 
 
सुशांत को किताबें पढ़ना, साइंस और एस्ट्रोनॉमी में उन्हें काफी रुची थी। साइंस में रुचि होने के कारण वह अमेरिका में नासा और यूरोपियन न्यूक्लियर रिसर्च लैब सर्न का भी दौरा कर चुके थे।
 
इस लिस्ट में सुशांत सिंह राजपूत के बाद विजय देवरकोंडा को दूसरे स्थान पर जगह मिली है। वहीं आदित्य रॉय कपूर, विक्की कौशल, दुलकर सलमान, विराट कोहली, टाइगर श्रॉफ, रणवीर सिंह, गुरफतेह सिंह पीरजादा और सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम भी टॉप 10 की लिस्ट में शामिल है।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी