दिग्गज अभिनेत्री शशिकला का 88 वर्ष की उम्र में निधन

रविवार, 4 अप्रैल 2021 (16:26 IST)
भारतीय फिल्म जगत को एक भारी नुकसान हुआ है। बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री शशिकला का 88 साल की उम्र में निधन हो गया है।

 
अभिनेत्री का जन्म सोलापुर में एक महाराष्ट्रियन परिवार में हुआ था। शशिकला ने अपने माता-पिता को सपोर्ट करने के लिए कम उम्र में काम करना शुरू कर दिया था। अभी मृत्यु के कारणों का पता नहीं चल पाया है। 

बॉली वुड की लेटेस्ट खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें
 
शशिकला को कई फिल्मों में सपोर्टिंग रोल में देखा गया है। उन्होंने 70 के दशक में बॉलीवुड फिल्मों में हीरोइन और विलेन दोनों का किरदार निभाया था।
 
शशिकला के छह बहन-भाई थे और उनके पिता बहुत बड़े बिजनेसमैन थे। उनके पिता के बिजनेस के ठप्प होने के बाद वह काम की तलाश में मुंबई आ गई थीं। शशिकला की पहली फिल्म जीनत थी। 
 
फिल्मों के साथ-साथ शशिकला ने टीवी में भी काम किया था। वह मशहूर सीरियल सोन परी में फ्रूटी की दादी के रोल में नजर आई थीं। साल 2007 में उन्हें भारत सरकार ने पद्मश्री पुरस्कार से नवाजा था। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी