यो यो हनी सिंह ने की अर्जुन कपूर के मुबारकां लुक की तारीफ

यो यो हनी सिंह के गाने सारे देश में लोगों को थिरकने पर मजबूर करते हैं परंतु हनी सिंह को आया है अर्जुन कपूर का मुबारकां लुक पसंद। ट्विटर पर हनी सिंह ने फिल्म मुबारकां में अर्जुन के लुक की तारीफ की है। 
 
फिल्म एक फैमेली इंटरटेनमेंट है। यह एक पंजाबी परिवार की कहानी है जिसमें अर्जुन दोहरी भूमिका में हैं। अर्जुन के फिल्म में दो अलग रूप हैं। एक में वह खुले दिमाग के शहरी युवा करण हैं और दूसरे में वह पगड़ी वाले लड़के चरण हैं। 
 
अर्जुन ने अपने ट्विटर पर भी अपने दोनों लुक लगाए हैं, जिस पर हनी सिंह ने तुरंत तारीफ लिखी। हनी सिंह जाट हैं और अर्जुन के लुक को असली जाटों की तरह ही बता रहे हैं। ट्विटर पर हनी सिंह ने लिखा, "प्रॉपर जाट लग रहे हैं।"  
 
अर्जुन ने इस पर जवाब दिया, "थैंक यू... तु तो मेरी जान है यो यो!!! आशा है तुम अच्छे हो... जल्दी ही मिलते हैं..."  इस पर हनी सिंह ने लिखा, "बहुत सारा प्यार उठो और चमको।"  

वेबदुनिया पर पढ़ें