शाहरुख की 'ज़ीरो' में अनुष्का और कैटरीना के रोल जानकर रह जाएंगे दंग

शाहरुख खान, अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ ने एक साथ 'जब तक है जान' में काम किया था। यह यश चोपड़ा द्वारा निर्देशित अंतिम फिल्म थी, जो बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी। 
 
यह तिकड़ी एक साथ अब आनंद एल. राय की फिल्म 'ज़ीरो' में भी दिखाई देगी। यह तिकड़ी अपने आप बन गई। कई हीरोइनों को 'ज़ीरो' ऑफर की गई थी, जो किसी कारण से वे नहीं कर पाईं। आखिरकार यह फिल्म अनुष्का और कैटरीना के हिस्से में आई। 
 
ज़ीरो में शाहरुख एक बौने का किरदार अदा कर रहे हैं। ऐसा रोल इस सुपरस्टार ने कभी नहीं निभाया। पहली बार उनके फैंस उन्हें इस अंदाज में देखेंगे। 
 
केवल शाहरुख ही नहीं बल्कि अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ का भी फिल्म में ऐसा रोल है जो उन्होंने पहले कभी अदा नहीं किया। 
 
बात करते हैं पहले अनुष्का की। वे वैज्ञानिक बनी हैं। ऐसी वैज्ञानिक जो कुछ अविष्कार करने के लिए संघर्ष कर रही है, लेकिन जुटी हुई है। अब अनुष्का को इस तरह के रोल में तो पहले किसी ने नहीं देखा होगा। 
 
कैटरीना पियक्कड़ बनी हैं। बिना शराब के तो वे रह नहीं पाती हैं। शराब से उसकी जिंदगी पर असर पड़ रहा है और वह बुरी लत से छुटकारा पाने की कोशिश में लगी हुई है। 
 
न केवल शाहरुख, बल्कि अनुष्का और कैटरीना भी ऐसी भूमिकाओं में हैं कि दर्शक चौंक जाएंगे। इस खबर ने 'ज़ीरो' को देखने की बेसब्री और बढ़ा दी है। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी