दे दे प्यार दे की कहानी

निर्माता : भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, लव रंजन, अंकुर गर्ग
निर्देशक : अकीव अली 
कलाकार : अजय देवगन, तब्बू, रकुल प्रीत सिंह, जिम्मी शेरगिल, जावेद जाफरी, आलोकनाथ
रिलीज़ डेट : 17 मई 2019 
 
आशीष (अजय देवगन) की उम्र है 50 साल। उसका अपनी पत्नी मंजू (तब्बू) से तलाक हो चुका है। अजय का दिल आयशा (रकुल प्रीत सिंह) पर आ जाता है। 

ट्विस्ट ये है कि आयशा पूरे 26 साल आशीष से छोटी है। आशीष के तो इस उम्र के अपने बच्चे हैं। 

आशीष का मानना है कि उम्र का अंतर कोई मायने नहीं रखता और अपने से उम्र में कहीं छोटी लड़की से प्रेम करने वाला वह पहला इंसान नहीं है। 

मिडिल एज़ और तलाकशुदा आशीष की जिंदगी में भूचाल तब आता है जब वह आयशा को अपने घर लाता है। आयशा यह जान कर दंग रह जाती है कि उसकी उम्र के आशीष के बच्चे हैं। 

इसी बीच मंजू भी कभी-कभी वक्त गुजारने आशीष के घर चली आती है। इसके बाद कई  हास्यास्पद परिस्थितियां उत्पन्न होती हैं। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी