तेरा सुरूर एक थ्रिलर मूवी है। आइए मिलते हैं इसके खिलाड़ियों से.. .
रघु (हिमेश रेशमिया)
अपराध की दुनिया में वह हत्यारे के रूप में जाना जाता है। कम बोलता है और काम पूरा करता है। अपने परिवार को लेकर इमोशनल है। एक अच्छा बॉयफ्रेंड और बेटा है। सही का साथ देता है चाहे अंडरवर्ल्ड की बात हो। हालांकि उसकी असलियत कोई नहीं जानता।
तारा (फराह करीमी)
तारा को उसकी मां ने पाल-पोसकर बढ़ा किया है। भावुक है और सदैव दिल की बात मानती है। एक रॉक बैंड में गायिका और गिटारिस्ट है। इंटरनेट पर बने अपने दोस्त पर विश्वास करते हुए वह आयरलैंड जाती है ताकि अपने बचपन के प्यार रघु से दूर रह सके। रघु से वह नाराज है और सब पर भरोसा करने का उसका स्वभाव उसे मुसीबत में डाल देता है।
एए खान (कबीर बेदी)
कड़क पुलिस कमिश्नर। देश के लिए कुछ भी करने के लिए तैयार। शख्सियत ऐसी कि देश में भर में सम्मान प्राप्त। कैसा भी केस हो, उसे सुलझाने में कोई कसर बाकी नहीं रखते।
राजवीर कौल (शेखर कपूर)
55 वर्षीय राजवीर, आयरलैंड में भारत के एम्बेसेडर हैं। देशभक्त, सकारात्मक और बुद्धिमान राजवीर कठिन परिस्थितियों का सामना करना अच्छी तरह जानते हैं। जिंदगी में हमेशा सच का साथ देते हैं।
एले जार्डन (मोनिका डोगरा)
डबलिन में एले एक जानी-मानी क्रिमिनल लॉयर हैं। जिंदगी को अच्छी तरह समझती हैं। कम उम्र में राजवीर से शादी की थी, लेकिन जल्दी ही समझ आ गया कि वह और राजवीर एक-दूजे के लिए नहीं बने हैं। फौरन अलग हो गई।
रॉबिन धर्मराज सैंटिनो (नसीरुद्दीन शाह)
'बर्ड' के नाम से प्रसिद्ध। किसी भी जेल को तोड़कर निकलने में माहिर। कोई भी जेल रॉबिन को उसकी इच्छा के विरूद्ध कैद नहीं कर सकता। प्रोफेशनल क्रिमिनल, डबलिन की जेल में सजा काट रहा है। सख्त और क्रूर। जरा-जरा सी बातों पर उत्तेजित हो जाता है। जेल में की गई कमाई अनाथों में बांट दी।
तारा को रघु बेहद चाहता है। वह डबलिन एक मिशन पर जाता है जहां उसकी गर्लफ्रेंड को डबलिन पुलिस ने पकड़ रखा है। तारा के साथ षड्यंत्र रचा गया है। रघु को रॉबिन और राजवीर की मदद मिलती है।