Chandrayaan-3 से Pragyan ने धरतीवासियों के लिए भेजा मैसेज- हैलो जल्द ही दूंगा खुशखबरी, जानिए और आगे क्या कहा

मंगलवार, 29 अगस्त 2023 (19:56 IST)
chandrayaan 3 big update  :  चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3)  का प्रज्ञान (Pragyan) चंद्रमा पर लगातार रहस्यों को खोज रहा है। इसी बीच प्रज्ञान ने धरतीवासियों के लिए खास मैसेज भेजा है। इसे इसरो ने ट्‍वीट कर बताया है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने मंगलवार शाम को अपने ट्विटर या x हैंडल पर प्रज्ञान रोवर की एक तस्वीर के साथ उसका संदेश फ्लैश किया है।
प्रज्ञान का यह मैसेज इस तरह से है- हेलो पृथ्वीवासी! मैं चंद्रयान-3 से प्रज्ञान रोवर। मुझे उम्मीद है कि आप लोग ठीक होंगे। मैं सभी को यह बताना चाहता हूं कि मैं चंद्रमा के रहस्यों को उजागर करने के रास्ते पर हूं। मैं और मेरा दोस्त विक्रम एक-दूसरे से संपर्क में हैं। हमारी सेहत अच्छी है। सबसे अच्छा जल्द आने वाला है।

भारत के चंद्र मिशन के महत्वाकांक्षी चंद्रयान-3 का प्रज्ञान रोवर लगातार चांद की सतह पर आगे बढ़ता जा रहा है। अभी तक प्रज्ञान चंद्रमा की सतह पर लगभग 8 मीटर चल चुका है। यह सफर आसान नहीं है और उसने रास्ते में कई चुनौतियों का बखूबी सामना किया है। चंद्रमा पर गड्ढों की बड़ी चुनौतियां हैं।  Edited By : Sudhir Sharma

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी