बनाने की विधि : कढ़ाई में तेल गर्म करें। हींग, जीरा डालें। लहसुन, अदरक और प्याज डालें। गुलाबी होने दें। अब हल्दी, लाल मिर्च पावडर, धनिया पावडर डालें। उबली हुई ज्वार डालें, नमक डालें। अच्छी तरह हिलाएँ। 15 मिनट पकने दें। बाउल में निकालकर ऊपर से सारी चटनियाँ डालें। बारिक टमाटर और प्याज डालें। फ्रेश नारियल, सेव और हरा धनिया डालकर डेकोरेट करें और गरमागरम परोसें। जुवार पचने में हल्की और पौष्टिक होती है। और यह सबसे सस्ता धान्य है। सेहत के लिए उत्तम है।
भारतीय व्यंजन में ज्वार का बहुत पहले से महत्व है। अलग-अलग तरह से और नए-नए स्वाद से खाने का जायका बदला जा सकता है। यह रेसिपी आसान है। यह रेसिपी सुपाच्य, सरल, सस्ती और सुंदर है। कच्चे सलाद जैसे ककड़ी, गाजर, कच्ची कैरी, भुट्टे के दाने से इसे और भी पौष्टिक बनाया जा सकता है। बच्चे चाट के नाम से इसे शौक से खाते हैं।