बेक्ड रामपुरी

12 व्यक्तियों के लि
ND

सामग्री :
200 ग्राम नूडल्स, 200 ग्राम मटर के दाने, 200 ग्राम गाजर, 200 ग्राम बींस, 200 ग्राम आलू, 150 ग्राम प्याज, 1/2 इंच अदरक, 200 ग्राम पनीर, 1/2 लीटर दूध, 1/2 लीटर क्रीम, 3 बड़े चम्मच मैदा, 2 कप टोमैटो सॉस, 1 चम्मच नमक, 1/2 चम्मच पिसी गोल मिर्च, 5 हरी मिर्च, 1/4 चम्मच ऑरेंज रंग, 200 ग्राम मक्खन, 100 ग्राम कसी चीज।

विधि :
नूडल्स उबाल लें। गाजर व बींस के छोटे चौकोर बराबर टुकड़े कर मटर के दानों के साथ उबाल लें। आलू उबालकर छील लें। आलू व पनीर के भी छोटे चौकोर बराबर टुकड़े कर लें।
नूडल्स उबाल लें। गाजर व बींस के छोटे चौकोर बराबर टुकड़े कर मटर के दानों के साथ उबाल लें। आलू उबालकर छील लें। आलू व पनीर के भी छोटे चौकोर बराबर टुकड़े कर लें।


प्याज, अदरक व हरी मिर्च महीन काट लें। क्रीम छान लें। ऑरेंज रंग 1 चम्मच पानी में घोल लें। मक्खन गर्म कर प्याज, अदरक व हरी मिर्च 5 मिनट भून लें। फिर मैदा व टोमैटो सॉस मिलाकर खुशबू आने तक पकाएँ।

अब आँच मंदी कर क्रीम, दूध, सब्जी, पनीर, नूडल्स डालते जाएँ और चलाते रहें। फिर रंग, नमक व गोल मिर्च मिलाकर उतार लें। बेकिंग डिश में इसे डालकर चीज बुरका दें। गर्म ओवन में सुनहरा बेक कर लें।