मुंबई में एक ही पुलिस थाने के 26 पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव

गुरुवार, 7 मई 2020 (07:27 IST)
मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में एक ही पुलिस थाने के 12 पुलिस अधिकारियों समेत 26 पुलिसकर्मी कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं। 
 
 एक अधिकारी ने बताया कि 12 अधिकारियों समेत ये पुलिसकर्मी दक्षिण मुंबई के जे जे मार्ग पुलिस थाने में तैनात हैं। इन संक्रमित पुलिसकर्मियों के संपर्क में आने वाले सभी कर्मचारियों को पृथकवास में भेजने की प्रक्रिया चल रही है।
 
उन्होंने कहा कि इतने सारे संक्रमण के मामलों को देखते हुए लगता है कि जे जे मार्ग पुलिस थाना शहर में संक्रमण से सबसे अधिक प्रभावित थाना है।
 
अब तक मुंबई में अधिकारियों समेत कुल 233 पुलिसकर्मी कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं जिनमें से 3 पुलिसकर्मियों की संक्रमण के कारण मौत हो चुकी है। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी