विदेश मंत्री ने दी संसद में जानकारी, Corona संकट के दौरान 7.16 लाख कामगार खाड़ी देशों से भारत लौटे

गुरुवार, 5 अगस्त 2021 (15:41 IST)
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने गुरुवार को संसद में बताया कि कोविड-19 संकट के दौरान 7.16 लाख से अधिक भारतीय कामगार खाड़ी देशों से भारत लौटे हैं। राज्यसभा में एक सवाल के लिखित जवाब में विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने यह जानकारी दी।

ALSO READ: जयशंकर-ब्लिंकेन की मुलाक़ातः तालिबान और चीन के लिए क्या हैं संकेत
 
उन्होंने कहा कि अनुमानों के अनुसार कोविड-19 महामारी के दौरान वंदे भारत मिशन के तहत 6 खाड़ी देशों से करीब 7 लाख सोलह हजार भारतीय कामगार भारत लौटे है। उनके मुताबिक बहरीन से 27,452, कुवैत से 97,801, ओमान से 75257, कतर से 51189, सऊदी अरब से 1,37,895 और संयुक्त अरब अमीरात से 3,29,909 भारतीय कामगार स्वदेश लौटे।

ALSO READ: भारत को शामिल करने जा रहा रूस, जयशंकर की कोशिश हुई कामयाब?
 
विदेश मंत्री ने बताया कि सरकार ने विदेशों में फंसे भारतीय नागरिकों को चरणबद्ध तरीके से वापस लाने के लिए 7 मई 2020 को वंदे भारत मिशन अभियान का आरंभ किया था। उन्होंने कहा कि यह अभियान अपने नागरिकों को भारत वापस लाने के लिए सरकार सरकार द्वारा शुरु की गई अब तक की सबसे बड़ी और जटिल कवायद है।(भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी