राहुल गांधी बोले- Lockdown साबित करता है कि अज्ञानता से घमंड ज्यादा खतरनाक

Webdunia
सोमवार, 15 जून 2020 (13:08 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश में कोरोनावायरस के संक्रमण के मामलों  में लगातार हो रही बढ़ोतरी को लेकर सोमवार को सरकार पर परोक्ष रूप से निशाना साधा और कहा कि भारत में लगाए गए लॉकडाउन से साबित होता है कि अज्ञानता से ज्यादा खतरनाक अहंकार होता है।
 
उन्होंने महान वैज्ञानिक अलबर्ट आइंस्टीन के एक कथन का उल्लेख करते हुए ट्वीट किया कि यह लॉकडाउन  साबित करता है कि सिर्फ एक चीज अज्ञानता से ज्यादा खतरनाक है और वह है अहंकार। कांग्रेस नेता ने लॉकडाउन के चारों चरणों में कोरोना वायरस के मामलों में वृद्धि से जुड़ा एक ग्राफ भी शेयर किया।
 
 
गौरतलब है कि अमेरिका, ब्राजील और रूस के बाद भारत कोरोना वायरस संक्रमण से सर्वाधिक प्रभावित देशों की 
सूची में चौथे स्थान पर पहुंच गया है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख