महाराष्ट्र में थम नहीं रहा कोरोना का कहर, नई पाबंदियों का ऐलान, सख्त हुए नियम

बुधवार, 21 अप्रैल 2021 (23:58 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र में बुधवार को कोरोनावायरस संक्रमण के 67,468 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 40,27,827 हो गई। इसके अलावा 568 रोगियों की मौत हो गई है।

18 अप्रैल को एक दिन में संक्रमण के सबसे अधिक 68,631 मामले सामने आए थे। इस बीच राज्य सरकार ने नई पाबंदियों का ऐलान किया। ये पाबंदियां आज रात 8 बजे से 1 मई तक लागू रहेंगी। ये पाबंदियां लॉकडाउन की तरह सख्त होंगी। 
ALSO READ: Corona को लेकर भाजपा का कांग्रेस पर करारा हमला, कहा- देश में झलक रहा गांधी परिवार का 'शर्मनाक घमंड'...
राज्य में कोरोनावायस से जान गंवाने वालों की कुल संख्या 61,911 हो गई है। 54,985 लोगों के छुट्टी मिलने के बाद ठीक हो चुके लोगों की कुल संख्या 32,68,449 हो गई है। महाराष्ट्र में एक्टिव केस की संख्या 6,95,747 है।
ALSO READ: चुनाव आयोग ने TMC के सुझाव को किया खारिज, तय शेड्यूल के अनुसार ही होंगे बाकी चरणों के मतदान
मुंबई में संक्रमण के 7,654 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 6,01,713 हो गई है। इसके अलावा 62 रोगियों की मौत के बाद मृतकों की तादाद 12,508 तक पहुंच गई है। (इनपुट भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी