हरियाणा में 7 जून तक बढ़ा लॉकडाउन, दोपहर 3 बजे तक इस फॉर्मूले से खुलेंगी दुकानें

Webdunia
रविवार, 30 मई 2021 (11:51 IST)
चंडीगढ। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने रविवार को राज्य में लॉकडाउन 7 जून तक बढ़ाने का फैसला किया है। इस दौरान दुकानें ऑड ईवन फॉर्मूले के तहत दोपहर 3 बजे तक खुली रहेगी।

ALSO READ: Lockdown Update : दक्षिण भारत में सख्ती, इन राज्यों में बढ़ा लॉकडाउन
सीएम खट्टर ने कहा कि हमने कोविड लॉकडाउन को 7 जून तक बढ़ाने का फैसला किया है। इस दौरान दुकानें सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक खुली रहेगी। दुकानदारों को ऑड ईवन का पालन करना होगा।
 
उन्होंने कहा कि राज्य में 15 जून तक शैक्षणिक संस्थाएं बंद रहेगी। रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू रहेगा। 
 

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख