दिल्ली में आज से नाइट कर्फ्यू, रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक आवाजाही प्रतिबंधित

मंगलवार, 6 अप्रैल 2021 (11:56 IST)
नई दिल्ली। कोरोना के बढ़ते कहर को देखते हुए राजधानी दिल्ली में आज से नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है। यहां रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। 

ALSO READ: अप्रैल में कोरोना की तेज रफ्तार ने किया हैरान, 6 दिन में 5,36,732 संक्रमित, 3079 की मौत
दिल्‍ली की अरविंद केजरीवाल सरकार द्वारा लगाया गया यह नाइट कर्फ्यू 30 अप्रैल तक लागू रहेगा। इस दौरान किसी भी तरह की गतिविधि प्रतिबंधित रहेगी। साथ ही आवाजाही पर भी पाबंदी रहेगी।

दिल्ली में पिछले कुछ सप्ताह में संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ने के साथ ही लोगों के संक्रमित होने की दर भी बढ़कर 5.54 प्रतिशत हो गई है।
 
उल्लेखनीय है कि दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 3,548 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 2,936 लोग डिस्चार्ज हुए 15 लोगों की मृत्यु हुई। राजधानी में कोरोना से अब तक 6,79,962 लोग संक्रमित हो चुके हैं जबकि 11096 लोग मारे जा चुके हैं। 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी