WHO ने अफ्रीका में महामारी में तेजी आने की दी चेतावनी, वायरस के 2 लाख से अधिक मामले

शुक्रवार, 12 जून 2020 (08:39 IST)
जोहानिसबर्ग। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्यूएचओ) का कहना है कि अफ्रीका में महामारी में तेजी आ रही है। संगठन ने इस ओर भी ध्यान दिलाया कि महाद्वीप में कोरोनावायरस के 1 लाख मामले पहुंचने में 98 दिन लग गए जबकि इनकी संख्या 2 लाख पहुंचने में सिर्फ 18 दिन लगे।
ALSO READ: कोरोनावायरस संयुक्त परिवारों को किस तरह नुक़सान पहुंचा सकता है?
डब्ल्यूएचओ अफ्रीका के प्रमुख माशिदिसो मोइती ने गुरुवार को कहा कि अफ्रीका के 54 देशों में से आधे से अधिक में सामुदायिक संचरण शुरू हो गया है और ये गंभीर लक्षण हैं।
 
महाद्वीप में यह वायरस मुख्यत: यूरोप से आया और यह शहरी इलाकों और व्यावसायिक केंद्रों से और ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच रहा है। मोइती ने कहा कि मुझे आशंका है कि जब तक प्रभावी टीका नहीं मिल जाता है, हमें संभवत: इसके साथ जीना पड़ेगा। अफ्रीका में कोरोनावायरस संक्रमण के 2 लाख 9 हजार से अधिक मामले हैं। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी