जायडस कैडिला ने घटाए Corona vaccine के दाम, अब दाम रहेंगे 899 रुपए प्रति शीशी

बुधवार, 24 मार्च 2021 (21:05 IST)
नई दिल्ली। जायडस कैडिला ने रेमडेसिवीर दवा के अपने जेनेरिक संस्करण की कीमतों में उल्लेखनीय कटौती करने की घोषणा की है। कंपनी ने कोविड-19 की दवा के जेनेरिक संस्करण का दाम घटाकर 899 रुपए प्रति शीशी (100 एमजी) कर दिया है।

ALSO READ: COVID-19 : हांगकांग ने Pfizer Vaccine पर लगाई रोक, बताया यह कारण...
 
कंपनी ने अगस्त, 2019 में रेमडैक को देश में पेश किया था। उस समय इंजेक्शन के रूप में दी जाने वाली इस दवा की 100 एमजी की शीशी का दाम 2800 रुपए था। जायडस कैडिला ने बुधवार को बयान में कहा कि रेमडेसिवीर कोविड-19 के इलाज में एक महत्वपूर्ण दवा है। इस कदम से ऐसी मुश्किल के समय मरीजों को काफी मदद मिल सकेगी। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी