बिहार में सनसनीखेज वारदात, 2 बच्चों के साथ पत्नी और सास को मार डाला

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

शनिवार, 11 मई 2024 (12:33 IST)
Bihar Crime News: बिहार (Bihar) में एक सनसनीखेज वारदात हुई है। यहां एक हत्यारे युवक ने अपनी पत्नी (wife) और सास के साथ ही अपने 2 बच्चों की भी जान ले ली। 2 अन्य बच्चों ने किसी तरह कंबल के नीचे छुपकर अपनी जान बचाई। हत्यारा फरार है और पुलिस उसकी ढुंढाई कर रही है। यह घटना मधुबनी (Madhubani) जिले में कल शनिवार सुबह सामने आई है।

ALSO READ: UP के सीतापुर में 3 बच्चों समेत 5 लोगों की हत्या, आरोपी ने खुद को भी गोली मारकर की आत्महत्या
 
प्राप्त जानकारी के अनुसार मधुबनी जिले में एक निर्दयी युवक ने अपनी पत्नी, सास और 2 मासूम बच्चों की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही लोगों की उमड़ी भीड़ उमड़ पड़ी। इसे संभालने के लिए कई थानों की पुलिस मौके पर कर कैंप कर रही है।

ALSO READ: दिल्ली की तिहाड़ जेल में नुकीले हथियार से हमला करके कैदी की हत्या
 
2 बच्चों ने कंबल में छिपकर अपनी जान बचाई: हत्यारे का यह रूप देखकर 2 बच्चों ने कंबल में छिपकर अपनी जान बचाई। घटना झंझारपुर थाना क्षेत्र के सुखेत गांव की है। पुलिस हत्यारे को अब तक पकड़ नहीं सकी है। 5 साल पहले उसकी शादी हुई थी। हत्या की वजह अभी सामने नहीं आई है।

हत्या का आरोपी दरभंगा के सदतपुर थाना के अवाम गांव का निवासी पवन महतो बताया जाता है। उसने ससुराल में इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने घटनास्थल पर लहू से सने जांता (अनाज पीसने वाले पत्थर) और लकड़ी के उसके हैंडल को बरामद किया है तथा आरोपी की तलाश जारी है।
 
Edited by: Ravindra Gupta

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी