मासूम बच्‍चा हाथ जोड़ता रहा, नहीं पसीजा हमलावरों का दिल, घर के अंदर घुसकर NRI को मारीं गोलियां

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 24 अगस्त 2024 (17:58 IST)
बताया जा रहा है कि एनआरआई सुखचैन सिंह अमेरिका में रहता है और कुछ दिनों के लिए अपने गांव आया था। गोली लगने से घायल एनआरआई का अस्पताल में इलाज चल रहा है। इसे लेकर पुलिस ने कहा कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

एनआरआई पर गोलीबारी की घटना को लेकर उनके ससुर सुखदेव सिंह ने कहा कि हमलावर उनके आवास में घुस गए और बंदूक की नोक पर सुखचैन सिंह को अंदर ले गए। इस मामले में एनआरआई की पूर्व पत्नी के परिवारवाले शामिल हो सकते हैं।
Edited by Navin Rangiyal

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख