दिल्ली चुनाव में अब दिखेगा टीम मोदी का दम...

बुधवार, 28 जनवरी 2015 (10:12 IST)
दिल्ली में मतदान को अब मात्र 9 दिन का समय शेष हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा का दौरा समाप्त होने के बाद टीम मोदी ने भी किरण बेदी के समर्थन में यहां मैदान संभाल लिया है।
 
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आने वाले पांच दिनों में चार रैलियां करने वाले हैं। मोदी की रैली से दिल्ली में आप के पक्ष में बन रहे माहौल को भाजपा लहर में तब्दील करने की तैयारी की जा रही है।
 
भाजपा ने अपने प्रचार अभियान की कमान वित्तमंत्री अरुण जेटली को सौंप दी है। निर्मला सीतारमण और जेपी नड्डा भी अब यहां सक्रिय दिखाई देंगे। उन्हें केजरीवाल के करारे हमलों का जवाब देने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हर्षवर्धन तो शुरू से ही चुनाव प्रचार में लगे दिखाई दे रहे हैं।
 
मोदी ही नहीं उनके मंत्रिमंडल के कुछ अन्य सहयोगी भी चुनाव प्रचार के लिए तैयार है। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी को चुनावी सभाएं करने की जिम्मेदारी दी गई है।
 
उल्लेखनीय है कि इस माह की शुरुआत में मोदी ने दिल्ली के रामलीला मैदान में एक रैली को संबोधित किया था।

वेबदुनिया पर पढ़ें