दिल्ली में कांग्रेस की करारी हार होते देख कांग्रेस कार्यकर्ताओं में निराशा का माहौल छा गया है। कई क्षेत्रों में कार्यकर्ता मौजूदा नेतृत्व के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। प्रियंका लाओ, कांग्रेस बचाओ के नारे लगा रहे इन कार्यकर्ताओं की साफ मांग है कि अब समय आ गया है कि कांग्रेस प्रियंका गांधी वढेरा को सामने लाए।