दिल्ली में 'आप' की सरकार-एक्जिट पोल

नई दिल्ली। एक्जिट पोल के शुरुआती रुझानों में दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बनती दिखाई दे रही है, जबकि भाजपा दूसरे स्थान पर खिसकती दिख रही है। यहां कांग्रेस लगभग सफाए की स्थिति में है।

तीन बजे तक की वोटिंग के आधार इंडिया टुडे सिसेरो के मुताबिक आप को 38 से 46 सीटें मिल सकती हैं, जबकि भाजपा 19 से 27 सीटों तक सिमट सकती है। कांग्रेस को सिर्फ 3 से 5 सीटें ही मिलने जा रही हैं। अन्य को 0 से 2 सीटें मिल सकती हैं।

एबीपी नीलसन सर्वे के मुताबिक आम आदमी पार्टी 43, भाजपा 26 और कांग्रेस को 1 सीटें मिल सकती हैं। जहां तक मुख्‍यमंत्री पद का सवाल है, तो 53 फीसदी लोग केजरीवाल के समर्थन में हैं, जबकि 36 फीसदी लोग किरण बेदी को पसंद करते हैं।

न्यूज टूडे चाणक्य के सर्वे के अनुसार आप को दिल्ली में 48 सीटें मिलती दिखाई दे रही है जबकि कांग्रेस का सूपड़ा साफ होता दिखाई दे रहा है। सर्वे के अनुसार‍ दिल्ली में भाजपा को भी भारी नुकसान होगा। उसे केवल 22 सीटे मिलने की संभावना है।

इंडिया टीवी-सी वोटर ने अपने सर्वे में आप को जहां 31 से 39 सीटें दी है वहीं भाजपा को 27 से 35 सीटें मिलती दिख रही है। कांग्रेस को 2 से 4 सीटें मिलने का अनुमान है।

न्यूज नेशन के सर्वे में भी आप की सरकार ही बनती दिखाई दे रही है। सर्वे के अनुसार उसे 39 से 45 सीटें मिल सकती है। भाजपा को यह सर्वे 39 से 43 सीटें दे रहा है जबकि कांग्रेस 1 से 3 सीटें मिलने की संभावना बताई जा रही है।

वेबदुनिया पर पढ़ें