दिल्ली चुनाव रिजल्ट को लेकर 2 और एक्जिट पोल्स, क्या हैं BJP के हाल

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

गुरुवार, 6 फ़रवरी 2025 (22:04 IST)
Delhi election exit poll : दिल्ली में भाजपा की प्रचंड चर्चित चुनावी सर्वेक्षण एजेंसियों ‘एक्सिस मॉय इंडिया’ और ‘टुडेज चाणक्य’ ने अपने एग्जिट पोल (चुनाव बाद सर्वेक्षण) में संभावना जताई कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिल सकता है। इससे एक दिन पहले जारी हुए ज्यादातर एग्जिट पोल में भी भाजपा के 27 साल से अधिक समय बाद राष्ट्रीय राजधानी की सत्ता में वापसी की संभावना जताई गई थी। हालांकि दो सर्वेक्षणों में कहा गया है कि आम आदमी पार्टी (AAP) अपनी सत्ता बरकरार रख सकती है।
ALSO READ: फलौदी सट्‍टा बाजार ने मारी पलटी, दिल्ली में अब किसकी सरकार
‘एक्सिस मॉय इंडिया’ का अनुमान है कि दिल्ली की 70 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा को 45-55 सीट मिल सकती हैं तथा आप को 15-25 सीट से ही संतोष करना पड़ सकता है। उसका कहना है कि कांग्रेस को अधिकतम एक सीट मिल सकती है। उसने अपने सर्वेक्षण में संभावना जताई है कि भाजपा को 48 प्रतिशत, आप को 42 प्रतिशत और कांग्रेस को सात प्रतिशत वोट मिल सकते हैं।
ALSO READ: दिल्ली चुनाव में काउटिंग से पहले Operation Lotus, विधायकों को 15-15 करोड़ का ऑफर
‘टुडेज चाणक्य’ के एग्जिट पोल में कहा गया है कि भाजपा को 49 प्रतिशत वोट के साथ 51 (छह कम या ज्यादा) सीट हासिल हो सकती हैं, वहीं आप को 41 प्रतिशत वोट तथा 19 सीट (छह कम या ज्यादा) मिलने का अनुमान है। उसने कहा है कि अन्य को 10 प्रतिशत वोट तथा अधिकतम तीन सीट मिल सकती हैं। 1998 में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा को हार का सामना करना पड़ा था और तब से वे राष्ट्रीय राजधानी की सत्ता से बाहर है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी