Bookies choice is Kejriwal as CM: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 (Delhi Assembly Election 2025) का परिणाम क्या होगा यह तो 8 फरवरी को ही खुलासा होगा, लेकिन अभी एक्जिट पोल्स और सट्टा बाजार के ट्रेंड सुर्खियों में हैं। इस बार मुकाबला कांटे का बताया जा रहा है। सत्तारूढ़ पार्टी और विपक्षी पार्टी के बीच सीटों का अंतर बहुत ज्यादा नहीं रहने वाला है। जहां तक मुख्यमंत्री पद की बात है तो दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल आज भी पहली पसंद बने हुए हैं। दरअसल, सट्टा बाजार में मुख्यमंत्री के रूप में अरविन्द केजरीवाल का रेट सबसे कम है। सट्टा बाजार में जिसके रेट कम होते हैं, उसे ही फायदा मिलता है।
बहुमत के लिए कितनी सीटें जरूरी : दिल्ली विधानसभा में बहुमत के लिए 36 सीटों की जरूरत होती है। 2020 के विधानसभा चुनाव में 62 सीटें जीती थीं, जबकि भाजपा मात्र 8 सीटें ही जीत पाई थी। वहीं, कांग्रेस का तो इस चुनाव में खाता भी नहीं खुल पाया था। दिल्ली विधानसभा में 70 सीटें हैं। हालांकि यह सिर्फ ट्रेंड हैं, 8 फरवरी को इससे इतर भी परिणाम आ सकते हैं।