उर्वशी रौतेला ने किया किसानों का समर्थन, बोलीं- देश की रीढ़ हैं वे, लड़ रहे अधिकारों की लड़ाई

सोमवार, 8 फ़रवरी 2021 (21:04 IST)
शिमला। बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला ने 3 कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों का समर्थन करते हुए यहां कहा कि किसान देश की रीढ़ हैं और वे अपने अधिकारों के लिए लड़ रहे हैं।

शिमला की यात्रा के दौरान 26 वर्षीय अभिनेत्री ने यह बात कही है। सोशल मीडिया पर उन्होंने दो तस्वीरें भी साझा कीं जिसमें वह स्कीइंग करती हुई दिख रही हैं। अभिनेत्री ने किसानों के मुद्दे पर कहा, किसान देश की रीढ़ हैं। मैं किसानों का समर्थन करती हूं, क्योंकि वे अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ रहे हैं।

अभिनेत्री ने कहा कि उन्हें शिमला में रहना अच्छा लगा और वह दोबारा फिर यहां आएंगी। उन्होंने कहा कि शिमला के लोग अच्छे हैं और यहां का खाना भी लाजवाब है।(भाषा) 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी