Ganesh visarjan 2024: 17 सितंबर को गणेश विसर्जन का सबसे शुभ मुहूर्त जानिए

WD Feature Desk

सोमवार, 16 सितम्बर 2024 (16:06 IST)
Ganesh Visarjan Vidhi and Muhurat 2024: 17 सितंबर मंगलवार के दिन गणेश प्रतिमा का विसर्जन होगा। 17 सितंबर 2024 मंगलवार के दिन भगवान श्री गणेश जी की पूजा का ग्यारहवां दिन रहेगा। इस दिन की पूजा के शुभ मुहूर्त के साथ जानिए विसर्जन का शुभ मुहूर्त और चौघड़िया।
 
चतुर्दशी तिथि प्रारम्भ- 16 सितम्बर 2024 को दोपहर बाद 03:10 बजे से।
चतुर्दशी तिथि समाप्त- 17 सितम्बर 2024 को सुबह 11:44 बजे तक।
विसर्जन तारीख- 17 सितंबर को गणेश मूर्ति का विसर्जन होगा।
 
विसर्जन से पहले पूजा का शुभ मुहूर्त:-
सुबह की पूजा का समय: प्रात: 04:33 से 06:07 के बीच। इसके बाद सुबह 07:29 से 08:54 के बीच।
दोपहर की पूजा का समय: दोपहर 11:51 से 12:40 बजे के बीच। इसके बाद  02:18 से 03:07 के बीच।
 
गणेश विसर्जन का सबसे शुभ महुर्त:
चौघड़िया अनुसार: सुबह 10:43 से दोपहर 12:14 के बीच। इसके बाद 03:19 से 04:51 के बीच।
मुहूर्त के अनुसार : दोपहर 11:51 से दोपहर 12:40 के बीच। इसके बाद 02:18 से 03:07 के बीच।
ganesh visarjan AI
कैसे करें विसर्जन?

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी