टिकट कटने के बाद MLA केसरी सिंह सोलंकी का भाजपा को झटका, AAP में शामिल

Webdunia
शुक्रवार, 11 नवंबर 2022 (11:15 IST)
अहमदाबाद। गुजरात के खेड़ा जिले में मातर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले भाजपा के विधायक केसरीसिंह सोलंकी आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। भाजपा ने सोलंकी को इस सीट से टिकट देने से इनकार करने दिया था। ऐसा माना जा रहा है कि सोलंकी के आप में जाने से भाजपा को बड़ा झटका लगा है। 
 
आप की गुजरात इकाई के अध्यक्ष गोपाल इटालिया ने ट्विटर पर बताया कि केसरीसिंह सोलंकी आप में शामिल हो गए हैं। सिंह इस सीट से दो बार विजयी रहे हैं।
 
इटालिया ने ट्वीट कर कहा, मातर विधानसभा के लोकप्रिय, मेहनती, निर्भीक विधायक केसरीसिंह सोलंकी जी अरविंद केजरीवाल की ईमानदार राजनीति से प्रेरित होकर आज आप में शामिल हो गए। मैं केसरीसिंह जी का आम आदमी पार्टी में दिल से स्वागत करता हूं। हम मिलकर गुजरात में एक ईमानदार सरकार बनाएंगे।
 
Edited by : Nrapendra Gupta 
 

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख