healthy gums: मसूढ़ों को कैसे रखें स्वस्थ, जानिए 5 सरल तरीके

मसूड़ों में सूजन, उनमें से खून आना, दर्द होना ऐसी समस्याओं पर हमारा ध्यान नहीं जाता पर यह बहुत महत्वपूर्ण होती है। मसूड़ों का ध्यान रखना हम जागने और सोने के समय ब्रश करने को ही मानते हैं पर प्राकृतिक रूप से उनकी मालिश और उनले लिए पोषक तत्वों की पूर्ति आदि भी अत्यंत आवश्यक है।
 
आइए जानते हैं मसूड़ों को स्वस्थ रखने के 5 सरल तरीके -
 
1 विटामिन सी युक्त फल जैसे आंवला, अंगूर, संतरा, कीवी आदि खट्टी चीजों का सेवन करने से पीरियडोंटल बिमारी की सम्भावना कम हो जाती है जिससे मसूड़ों को पोषक तत्व भी मिलते हैं जिससे वह मजबूत होते हैं।
 
2 नीम की टहनी से लेकर पत्ती तक सभी दांतों और मसूड़ों के लिए लाभकारी है। इससे मसूड़ों की सूजन, रक्त निकलना और कमजोरी की समस्या का निदान होता है। जिन्हें मसूड़ों की समस्या हो उन्हें नीम की दातून का प्रयोग करना चाहिए।
 
3 नीम, जैतून और तिल्ली के तेल की सुबह उठाते ही बिना ब्रश किए मसूड़ों पर मालिश करें। 15 मिनट तकइसे मुंह में घुमाने से मसूड़े मजबूत होते हैं और इनकी सूजन खत्म होती है।
 
4 क्रेनबेरी मसूड़ों की सूजन ठीक करता है। यह दांतों से चिपके हुए बैक्टेरिया को निकालने में सहायक होती है।
 
5 आपको टूथपेस्ट के विकल्प के रूप में टी ट्री ऑइल का प्रयोग करना चाहिए। यह बेहतरीन रूप से मसूड़ों का इलाज करता है। इस तेल तो डाइल्यूट रूप में ही इस्तेमाल करें।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी