नारियल पानी या नारियल क्रश रात में पीने से क्या होगा?

Coconut water 
 
यह तो आप जानते ही हैं कि नारियल पानी पीने से हमें बहुत फायदे मिलते है और नारियल क्रश पीने से उससे भी दोगुने फायदे मिलते हैं। क्योंकि इसमें नारियल पानी (Coconut Water) और मलाई दोनों के फायदे समाहित होते हैं और स्वाद में यह नारियल पानी से अधिक बेह‍तर होता है।
 
वैसे भी नारियल पानी एक सस्ता और हर जगह आसानी से मिलने वाला पेय है, जो आम तौर पर घरेलू डिटॉक्स ड्रिंक का काम करता हैं, क्योंकि यह हमें स्वास्थ्य और सौंदर्य दोनों में बेहतरीन लाभ देता है। इसके साथ ही नारियल पानी और उसकी मलाई दोनों के फायदे एकसाथ पाना है, तो नारियल क्रश पीना भी बहुत अच्छा माना जाता है, लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि यदि आप रात में नारियल पानी या नारियल क्रश पीते हैं तो इससे क्या होगा?
 
रात को क्यों पीना चाहिए नारियल पानी, आइए जानते हैं इस लेख के माध्यम से- 
 
1 त्वचा रोग : नारियल क्रश यानी नारियल पानी में मलाई मिलाकर पीने से शरीर को शीतलता मिलती है। यह त्वचा संबंधी बीमारियों में काफी फायदेमंद है।
 
2 किडनी : हरे कच्चे ताजे नारियल में 90% पानी रहता है, लेकिन इस नारियल की मलाई सबसे पौष्टिक अवस्था में होती है। नारियल क्रश पके हुए नारियल की मलाई से भी ज्यादा स्वास्थ्यवर्धक होता है। इसमें खनिज पदार्थ की मात्रा अधिक होती है, जबकि फैट, शर्करा और कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम होती है। तुरंत  ऊर्जा के लिए नारियल क्रश बेहद उपयोगी है। ताजे नारियल क्रश से हमें किडनी के लिए आवश्यक खनिज मैग्नीशियम मिलते है।

Coconut Crush 
 
3 हड्डियां और पाचन तंत्र : नारियल क्रश पीने से शरीर में मैंगनीज की दैनिक आवश्यकता की पूर्ति हो जाती है। यह खनिज रक्त के थक्के हटाने में सहायक कारकों के निर्माण में मदद करता है। इसमें 15% पोटैशियम होता है, जो मांसपेशियों, हड्डियों और पाचन तंत्र को सही रखने में मदद करता है।
 
4 सकारात्मक ऊर्जा : नारियल पानी और इसका क्रश हमारे शरीर को तुरंत सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है, आस्टियोपोरोसिस के खतरे से बचाता है तथा यह हड्डियों और दांतों को भी मजबूत बनाता है।
 
5 प्रतिरोधक क्षमता : नारियल क्रश रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है। शरीर में मौजूद बहुत से वायरस से भी लड़ाई करता है। नारियल क्रश में विटामिन ए, बी, सी, मैग्नीशियम, सोडियम, प्रोटीन, कैल्शियम, पोटेशियम एवं लौह तत्व भरपूर होता है। यह सभी तत्व शरीर के संपूर्ण विकास हेतु अत्यंत लाभदायक माने जाते हैं। 
 
अत: रात में नारियल पानी पीने के कई सेहत फायदे हमें मिलते हैं, लेकिन जिन लोगों की तासीर ठंडी होती हैं, उन्हें ज्यादातर रात्रि में इसके सेवन से बचना चाहिए। 
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। वेबदुनिया इसकी पुष्टि नहीं करता है। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Coconut Water
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी