स्वस्थ और शाइनी बालों के लिए ये हैं 10 जरूरी पोषक तत्व

Hair Growth Tips

ये सच है कि हम जो खाते हैं उसका सीधा असर हमारी त्वचा व बालों पर पड़ता है। स्वस्थ और अच्छे बालों के लिए अपने आहार पर ध्यान देने की ज़रुरत होती है। यही वजह है कि बालों की ऊपरी देखभाल के साथ अंदरूनी देखभाल भी जरूरी होती है।

इस लेख में हम बालों के लिए जरूरी पोषक तत्वों से जुड़ी जानकारी लेकर हाजिर हुए हैं। साथ ही यहां बालों के लिए किन चीजों का सेवन करना अच्छा होता है, इसके बारे में भी जानेंगे।ALSO READ: क्या है स्टीम और सॉना बाथ में अंतर? कैसे हैं ये स्वास्थ्य और सौन्दर्य के लिए फायदेमंद?

क्या है बालों के लिए पोषक तत्वों का महत्व (Importance Of Hair Nutrients In Hindi)
पोषण त्वचा के साथ-साथ आपके बालों के लिए भी आवश्यक है। संतुलित और पौष्टिक आहार आपको चमकदार, हेल्थी और सुन्दर बाल प्रदान करता है। बालों के लिए जरूरी विटामिन और खनिज से भरपूर संतुलित आहार का सेवन करने से बालों की हेल्थ और ग्रोथ में मदद मिलाती है। साथ ही उन्हें स्वस्थ रखने में भी मदद होती है।
 
विटामिन बी6, बी12 और फोलेट लाल रक्त कोशिकाओं को बनाने में सहायक होते हैं, जो ऑक्सीजन समेत पोषक तत्वों को शरीर की अन्य कोशिकाओं तक ले जाने का काम करती हैं। इसमें स्कैल्प और हेयर फॉलिकल्स भी शामिल हैं। शरीर में विटामिन-बी की कमी से हेयर फॉल, बालों की धीमी ग्रोथ व ब्रेकेज की संभावना अधिक होती है।

1. प्रोटीन - Protein:
हमारे बाल प्रोटीन से बने होते हैं। ऐसे में मजबूत और हेल्दी बालों के लिए आहार में प्रोटीन युक्त चीजों को शामिल करना फायदेमंद है। प्रोटीन युक्त आहार के लिए आप अपनी डाइट में चिकन, फिश, डेयरी प्रोडक्ट्स और अंडों को शामिल कर सकते हैं। ये सभी खाद्य पदार्थ प्रोटीन से भरपूर होते हैं। इनके अलावा, प्रोटीन के लिए आप फलियां व नट्स का भी सेवन कर सकते हैं।
 
2. विटामिन ए - Vitamin A:
सीबम का निर्माण बालों के रोम से जुड़ी वसामय ग्रंथियां (Sebaceous glands) करती हैं। यह एक तैलीय पदार्थ है जो स्कैल्प को प्राकृतिक रूप से कंडीशनर प्रदान करता है। शरीर को सीबम के उत्पादन के लिए विटामिन ए की जरूरत होती है। विटामिन ए के लिए आहार में नारंगी व पीले रंग की सब्जियां खाने की सलाह दी जाती है। जैसे गाजर, कद्दू, शकरकंद आदि।

3. आयरन – Iron:
आयरन बालों के लिए जरूरी मिनरल में से एक है। आयरन का स्तर कम होना हेयर लॉस के मुख्य कारणों में से एक माना जाता है। यह फॉलिकल्स को पोषक तत्वों की सप्लाई को बाधित कर बालों के विकास चक्र को प्रभावित करता है। आयरन के लिए एक्सपर्ट्स डाइट में रेड मीट, चिकन, फिश खाने के लिए कहते हैं। वेजिटेरियन लोग आयरन की कमी को दूर करने के लिए दालों के साथ हरी सब्जियों का सेवन कर सकते हैं। जैसे पालक, ब्रोकली, केल आदि।

4. विटामिन-सी - Vitamin C:
शरीर में आयरन के अवशोषण के लिए विटामिन-सी की जरूरत होती है। साथ ही विटामिन-सी एंटीऑक्सीडेंट के रूप में कार्य करता है। यह बालों की उम्र को बढ़ाने व विकास को बाधित करने वाले फ्री रेडिकल्स से लड़ने में मदद करता है। ब्लूबेरी, ब्रोकली, अमरूद, कीवी, संतरा, पपीता, स्ट्रॉबेरी, शकरकंद आदि विटामिन सी के उच्चतम स्रोत हैं।

5. जिंक – Zinc:
स्कैल्प को सुरक्षित व स्वस्थ रखने के लिए जिंक भी आवश्यक मिनरल में से एक है। जिंक की कमी से हेयर लॉस का सामना करना पड़ सकता है। इसके लिए आहार में अंडे के साथ में फोर्टिफाइड सीरियल्स और साबुत अनाज का सेवन अच्छा माना जाता है।

6. ओमेगा-3 फैटी एसिड्स - Omega -3 fatty acid:
ओमेगा-3 फैटी एसिड्स फॉलिकल प्रोलिफरेशन (follicle proliferation) को बढ़ाकर बालों के विकास को बढ़ावा देता है। साथ ही हेयर लॉस से राहत दिलाता है। ओमेगा-3 एक आवश्यक फैटी एसिड है, जिसे शरीर खुद नहीं बनाता है। इसलिए आहार में ओमेगा-3 से भरपूर चीजों को शामिल करना जरूरी होता है।

ओमेगा-3 फैटी एसिड्स के लिए आप सैलमन, सार्डिन और मैकेरल फिश का सेवन कर सकते हैं। शाकाहारी लोग एवोकाडो, पंपकीन सीड्स, अखरोट, अलसी को आहार में शामिल करें।

7. विटामिन-ई - Vitamin E :
विटामिन-ई की कमी से ड्राई स्कैल्प संबंधित परेशानी हो सकती है। हालांकि, विटामिन-ई की कमी होने की संभावना बहुत कम होती है (9)। एक्सपर्ट्स की मानें तो सूरज की हानिकारक किरणों से बालों को होने वाले नुकसान से बचाने के लिए विटामिन-ई जरूरी होता है।

इसलिए अपने आहार से विटामिन-ई युक्त चीजों को जरूर शामिल करें। नट्स में जिंक के साथ विटामिन-ई भी अच्छी मात्रा में होता है। इसके अलावा, सरसों, शलजम, ब्रोकली, एवोकाडो, सूरजमुखी के बीज, अखरोट और बादाम का सेवन किया जा सकता है।

8. बायोटिन - Biotin
वैसे तो ये विटामिन बी के परिवार का हिस्सा है, लेकिन इसे विटामिन एच के नाम से भी जाना जाता है। बायोटिन पानी में घुलनशील विटामिन है। बालों को स्वस्थ रखने व उनकी अच्छी ग्रोथ के लिए इसे उपयोगी माना जाता है । बोयोटिन के लिए आहार में अंडे के पीले हिस्से, साबुत अनाज, मछली, नट्स, शकरकंद, ब्रोकली, पत्तागोभी आदि का सेवन अच्छा होता है।

9. विटामिन-डी - Vitamin D
विटामिन-डी की कमी हेयर साइकिल को प्रभावित कर हेयर लॉस का कारण बन सकती है। बालों की ग्रोथ व उन्हें जड़ से मजबूत बनाने के लिए विटामिन-डी सहायक भूमिका निभाता है। रेड मीट, एवोकाडो, चीज, चीया सीड्स, नट्स आदि विटामिन-डी के उच्चतम स्रोत हैं।

10. प्रोबायोटिक्स – Probiotics
प्रोबायोटिक्स जिंदा बैक्टीरिया होते हैं, जो आंतों में हानिकारक बैक्टीरिया को पनपने से रोकते हैं। ये आंतों को स्वस्थ रखने के साथ त्वचा और बालों पर भी चमत्कारी प्रभाव दर्शाते हैं। इसलिए, हेल्दी और चमकदार बालों के लिए प्रोबायोटिक रिच फूड जैसे योगर्ट, केफिर, इडली, किमची, चीज आदि का सेवन करें।

अस्वीकरण (Disclaimer) : सेहत, ब्यूटी केयर, आयुर्वेद, योग, धर्म, ज्योतिष, वास्तु, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार जनरुचि को ध्यान में रखते हुए सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इससे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी